
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस पर एक ऑटो चालक फायरिंग करके भाग निकला। पुलिस ने ऑटो चालक चालक का पीछा किया और ऑटो चालक को घेर लिया। ऑटो चालक और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गाली लगने से ऑटो चालक गंभीर रुप से घायल से घायल हो गया। पता चला कि पुलिस पर फायरिंग करते वक्त ऑटो में चालक के साथ उसके तीन साथी भी सवार थे।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम नोएडा की थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम सेक्टर-105 नोएडा के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रोकने का इशारा किया तो ऑटो चालक ने ऑटो को ना रोकते हुए पुलिस टीम पर फॉयरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए ऑटो चालक पर फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से ऑटो चालक घायल हो गया। जिसकी पहचान आमिर पुत्र जीशान निवासी मैदान गढ़ी, लावण्या टी पॉइंट, छतरपुर, दिल्ली के रुप में हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि ऑटो चालक शातिर अपराधी है। पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया।
पकड़े गए बदमाश के तीन साथी ताहिर पुत्र लंबरी निवासी मैदान गढ़ी, लावण्या टी पॉइंट, छतरपुर, दिल्ली, कल्लू पुत्र छोटेलाल तथा दानवीर पुत्र बिहारी लाल मौके से फरार हो गए जिनमें से ताहिर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया जबकि कल्लू तथा दानवीर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। जिनके द्वारा 22 नवंबर 2023 को सेक्टर-40 स्थित मकान तथा 23 नवंबर 2023 को सेक्टर-105 स्थित मकान में चोरी की गई थी। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, 1 चाकू एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो तथा घरों से चोरी किया गया कीमती सामान व नकदी बरामद हुई है। बदमाशों के अन्य आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।