
Noida News : उत्तर प्रदेश की आधुनिक सिटी नोएडा में नए साल के जश्न में खलल डालने के प्रयास में सड़क पर निकले एक बदमाश को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया है। नोएडा के थाना सेक्टर 113 की पुलिस ने बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गए बदमाश के खिलाफ दिल्ली और मेरठ के थानों में दर्जनभर मुकदमें दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की आधी रात को नोएडा की थाना सेक्टर 113 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच नोएडा विकास प्राधिकरण सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास सर्विस रोड पर मुठभेड हो गई। इस मुठभेड़ में अफजल पुत्र आबिद निवासी 235 ईस्ट इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के कब्जे से थाना कंकरखेड़ा मेरठ से चोरी की गई मोटर साइकिल टीवीएस अपाचे बिना नंबर प्लेट, एक तमंचा, दो जिंदा में एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। बदमाश का एक साथी फुरकान निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाली गेट मेरठ ग्रीन बैल्ट की घनी झाड़ियां का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है।
1. मु.अ.स. 109/19 धारा 379 356 आईपीसी थाना बसंत कुंज दिल्ली
2. मु.अ.स. 144/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना वसंत कुंज दिल्ली
3. मु.अ.स. 62/22 धारा 420 467 468 120बी 411 413 आईपीसी थाना दिल्ली गेट मेरठ
4. मु.अ.स. 67/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दिल्ली गेट मेरठ
5. मु.अ.स. 120/22 धारा 313 120बी 34 आईपीसी थाना दौराला मेरठ
6. मु.अ.स. 122/22 धारा 313 120 भी 34 आईपीसी थाना दौराला मेरठ
7. मु.अ.स. 172/22 धारा 392 411 413 120बी 34 आईपीसी थाना ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ
8. मु.अ.स. 388/23 धारा 379,411 आईपीसी थाना कंकर खेड़ा मेरठ