Noida News : नोएडा के थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार बाइक व एक चाकू बरामद हुआ है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस टीम कुलेसरा पुश्ता पर चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान बाइक पर आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के मांगने पर दोनों युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में इनके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजन पुत्र सुदेश कुमार व रविंद्र पुत्र ब्रह्मजीत बताते हुए स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है। उन्होंने यह बाइक कुलेसरा गांव से चोरी की थी।
Noida News
पकड़े गए वाहन चोरों की निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य बाइक आम्रपाली माल के पास से बरामद की गई। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। दोनों रात्रि के समय गली मोहल्ले में रेकी कर घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल व अन्य छोटे वाहनों को चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने दर्जनों वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। Noida News