
Noida News : ''घर का भेदी लंगा ढावे'' यह मुहावरा आपने खूब पढ़ा व सुना होगा। रविवार को यह मुहावरा नोएडा की सेक्टर 18 मार्किट में स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट के एक मामले में चरितार्थ हुआ है। यहां जो हुआ उसे आप भी जान लीजिए।
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 18 की मार्किट में डोमिनोज पिज्जा का एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट स्थापित है। इसी रेस्टोरेंट के मैनेजर ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। डोमिनोस पिज़्ज़ा के ब्रांच मैनेजर विशेश्वर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह गत 24 जुलाई को नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर थे। इस दौरान ब्रांच में अविनाश, पंकज, रिंकू और मोहित भी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी कर रहे थे। ब्रांच के लॉकर में पूरे दिनभर की सेल के करीब 84200 रुपये रखे हुए थे। सुबह के समय जब लॉकर चेक किया गया तो उक्त धनराशि गायब थी।
Read More - Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में उत्पात मचाने वाले शराबी भेजे गए जेलइसके बाद ब्रांच में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें देवकरण सिंह पुत्र राजू निवासी विनोद नगर दिल्ली लॉकर से पैसे निकालता दिखाई दिया। मैनेजर विशेश्वर सिंह ने बताया कि देवकरण सिंह कुछ समय पूर्व ब्रांच में काम करता था। कुछ समय पूर्व उसने नौकरी छोड़ दी थी। थाना सेक्टर 20 प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सोमवार थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर अट्ठारह स्थित डोमिनोस पिज़्ज़ा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के पास से चोरी की रकम भी बरामद हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि देवकरण सिंह पुत्र राजू सरोलिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से डोमिनोस पिज़्ज़ा की ब्रांच से चोरी किए गए 84200 भी बरामद हुए हैं। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में डोमिनोस पिज़्ज़ा में काम करता था गत दिनों उसने डोमिनोज पिज्जा की शक्करपारे की ब्रांच में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की है पूरी वारदात ब्रांच में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी इस संबंध में ब्रांच मैनेजर ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। Noida News