तीसरी मंजिल से गिरकर विकलांग व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:09 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:09 PM
Noida News : नोएडा के हरौला गांव में एक दुखद घटना घटी। एक विकलांग व्यक्ति की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
मूल रूप से छपरा बिहार निवासी कृष्ण सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह अपने परिजनों के साथ हरौला गांव में किराए पर रह रहे थे। कृष्ण सिंह एक पैर से विकलांग थे और नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को वह तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े हुए थे। इस दौरान संतुलन बिगडऩे के कारण वह अचानक नीचे जमीन पर आ गिरे। तीसरी मंजिल से गिरने के कारण कृष्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संतुलन बिगडऩे के कारण कृष्ण सिंह नीचे गिर गए थे। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।