Noida : नोएडा । नोएडा में अवैध फार्म हाउस पर बुल्डोजर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में आज एक फिर वर्क सर्किल- 9 के तहत सेक्टर 135 में करीब एक दर्जन फार्म हाउसों को ध्वस्त किया गया। वर्क सर्किल 9 के प्रबंधक विजय रावल ने बताया कि कि यहां डूब क्षेत्र में कई अवैध फार्म हाउस बने हुए हैं। आज सुबह भारी पुलिस बल के साथ वे आधा दर्जन जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे तथा सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। शुरुआत में कुछ लोगों द्वारा प्रतिरोध भी किया गया लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली। 2 बजे तक यहां पर बने हुए एक दर्जन अवैध फार्महाउस ध्वस्त कर दिए गए। इस मौके पर प्राधिकरण के तहसीलदार विनीत मिश्रा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।