
Noida News: थाना फेस- 1 क्षेत्र के सेक्टर-8 में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बुधवार की दोपहर को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। आग लगने से आसपास अफर तफरी का माहौल बन गया।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-8 के बी-ब्लॉक में स्थित कंपनी फैक्ट्री SM फैब्रिक्स में आज दोपहर को भीषण आग लग गई। कंपनी में गारमेंट्स बनाने का कार्य होता है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
आग में चपेट में आने से 40 वर्षीय अर्जुन मिश्रा झुलस गए। जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया है। उन्होंने बताया कि अर्जुन मिश्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।