नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-75 में स्थित गोल्फ सिटी प्लाट संख्या 8 की मार्केट में आज सुबह करीब 4:30 बजे तीन दुकानों में भयंकर आग लग गई। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से तीनों दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दुकानों के शटर तोड़कर आग बुझाई। आग लगते हस मार्केट के ऊपर बने फ्लैटों में रहने वालों में भगदड़ मच गई।
फेस वन के एफएसओ संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि गोल्फ सिटी सेक्टर 75 की मार्केट में आग लग गई है ।
सूचना पर फेस वन से 3 गाडिय़ां भेजी गई ,आग को भयंकर देखते हुए फेस2, सेक्टर 58 एवं सेक्टर 71 से अन्य गाडिय़ां मंगाई गई। उन्होंने बताया कि यह आग आज सुबह करीब 4:30 बजे लगी और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में दो दुकान बैकरी की तथा एक नमकीन बिस्कुट की पूरी तरह जल गई।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इतना ही नहीं दुकानों के शटर तोड़कर आग बुझाई गई। आग बुझाने में सात गाड़ी लगी। क्योंकि रात्रि में दुकानें बंद थी। गनीमत यह रही कि रात्रि के चलते हैं दुकानों में कोई नहीं था। जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट से लगना प्रीतत हो रहा है।
वहीं सोसायटी में रहने वाले लोगों में प्राधिकरण के खिलाफ भारी नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि फ्लैटों के नीचे ही कामन एरिया में मार्केट बनाने की अनुमति दी गयी है। आग की वजह से उठे धुएं से फ्लैट के बाहरी हिस्सा पूरी तरह काला हो गया।