
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुछ युवक एक कार में सवार होकर एक रेस्टारेंट में पहुंचे। नोएडा के इन युवकों ने रेस्टोरेंट में बैठकर जमकर मुर्गे की दावत उड़ाई, लेकिन जब रेस्टोरेंट मालिक को रुपये देने की बारी आई तो चारों युवकों की हरकत से हर कोई हैरान व परेशान है। फिलहाल इन चारों युवकों को नोएडा पुलिस तलाश कर रही है।
नोएडा शहर के सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग कंपलेक्स के कुक्ड़ूकु रेस्टोरेंट में खाने के पैसे मांगने पर चार युवकों ने स्टाफ के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। इस संबंध में दो नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कुक्ड़ूकु रेस्टोरेंट में मंगलवार की रात गौरव यादव व हिमांशु अपने दो अन्य साथियों के साथ खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद चारों युवक बिना पैसे दिए रेस्टोरेंट से जाने लगे। होटल स्टाफ ने जब उनसे खाने के बिल के पैसे मांगे तो युवकों ने धौंस जताते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इसके बात का विरोध करने पर चारों आरोपियों ने होटल स्टाफ के साथ मारपीट कर जमकर हंगामा किया। मारपीट के बाद चारों आरोपी स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी कार से फरार हो गए।
इस संबंध में होटल के स्टाफ मोहम्मद शहाबुद्दीन ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल के साथ-साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।