नोएडा के सेक्टर-8 की बांस-बल्ली मार्केट में लगी भीषण आग
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:03 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:03 PM
नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा के थाना फेस 1 क्षेत्र के सेक्टर 8 स्थित बांस बल्ली मार्केट में शनिवार की सुबह एक झुग्गी में आग लग गई। आग ने थोड़ी देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आस पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से लोगों में हड़कंप मचा
चीफ फायर ऑफिसर सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि शनिवार सुबह किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि सेक्टर 8 स्थित बासंबल्ली मार्केट की झुग्गियों में आग लग गई है। मौके पर तुरंत दमकल गाडिय़ों को रवाना किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर 7 गाडिय़ों को लगाया गया था। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने के कारण आसपास के झुग्गियों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए और लोगों में हड़कंप मच गया।
मकान मालिक पर दुकान में चोरी का मुकदमा दर्ज
नोएडा के थाना फेस-2 में एक दुकानदार ने मकान मालिक व उसके साथियों के खिलाफ दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने तथा समान रोड पर फेंक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। गेझा रोड स्थित साई कॉलोनी निवासी सुखपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसने वर्ष 2004 में बृजमोहन से दुकान किराए पर ली थी।
वह प्रत्येक माह किराए का भुगतान करता आ रहा था। बीते 30 अगस्त को बृजमोहन त्यागी अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर किराया लेने आया। पैसे ना होने की बात कह कर उसने अगले दिन किराया देने को कहा जिस पर वह आग बबूला हो गया। इस दौरान वह दुकान बंद कर अपने गांव चला गया। अगले दिन जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था और सामान बाहर पड़ा हुआ था। दुकान पर मकान मालिक का ताला लगा हुआ था उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त ने दुकान में रखें 660000 रुपये तथा करीब साढे 5 लाख रुपये का सामान चोरी होने के आरोप में बृजमोहन त्यागी सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।