
नोएडा सेक्टर -117 RWA के अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि सेक्टर की सबसे बड़ी मुख्य समस्या एनिमल शेल्टर बनने का है । RWA के अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि सेक्टर से लगती हुई ज़मीन पर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही पशु आश्रय ( ANIMAL SHELTER ) बनाने जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि पशु आश्रय के निर्माण से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है पर अगर यहाँ पशु आश्रय बनता है तो आस पास के ब्लॉक में रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो जाएगा।
श्री यादव ने बताया कि पशु आश्रय जिस प्लॉट पर प्रस्तावित है उसी के बग़ल में सेक्टर का सामुदायिक केंद्र भी है, पशु आश्रय से आने वाली दुर्गंध और शोर से निवासियों का जीना मुहाल हो जाएगा। श्री यादव ने बताया कि अगर नोएडा प्राधिकरण ने अपना फ़ैसला नहीं बदला तो दुर्गंध और शोर से चिंतित निवासियों को मजबूरन अपने खून पसीने की कमाई से बनाया हुआ घर बेचकर इस सेक्टर से जाना पड़ेगा।
नोएडा सेक्टर 117 RWA के उपाध्यक्ष डॉ सुमित गुप्ता ने बताया कि कुछ लोग सेक्टर में अवैध रूप से रेस्टोरेंट (कैफ़े )(व्यावसायिक गतिविधियों ) चला रहे है।इन लोगों ने सेक्टर की सुंदरता का सत्यानाश कर दिया है। RWA के उपाध्यक्ष डॉ सुमित गुप्ता ने बताया कि शाम होते सेक्टर के लोग घर के अंदर और हुड़दंग मचाने वाले मनचले युवक युवतियाँ बहार होते है ।
श्री गुप्ता ने बताया कि इन रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से शराब भी परोसी जाती है।रेस्टोरेंट पर आने वाले लोगों को गाड़ियों में शराब परोसी जाती है । मनचले लोग शराब के नशे में सेक्टर में उत्पात मचाते है ।श्री गुप्ता ने बताया कि कुछ लोग बाहर से शराब ख़रीदकर सेक्टर में अपनी गाड़ियों में बैठकर पीते है और चारों तरफ़ गंदगी फैला कर चले जाते है।रोकने या मना करने पर यह दबंग लोग हाथापाई पर उतर आते है। उत्पात मचाने वाले लोग सेक्टर वसियों की परेशानी का सबब बन गये है।
नोएडा सेक्टर 117 RWA के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता अवदेश कुमार पाठक ने बताया कि सेक्टर में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है । सेक्टरों के अंदर भी दर्जनों की संख्या में जगह-जगह आवारा पशु नजर आते हैं उन्हें देखकर लगता है कि यहां कोई प्राधिकरण कार्य नहीं कर रहा है। सेक्टरवासियों में भय का माहौल है ।