
Noida News : (चेतना मंच)। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में तेज गति में आ रही एक कार ने पैदल जा रहे राहगीर को कुचल दिया। गंभीर स्थिति में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
ग्राम भोवापुर गाजियाबाद निवासी दीपक रविदास बरौला गांव में किराए पर रहता था। दीपक मजदूरी का काम करता था। बुधवार को वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। सेक्टर-135 के पास गंदे नाले पर तेज गति में आ रहे कार चालक ने दीपक रविदास को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई संजय रविदास ने कार चालक कुणाल चौहान पुत्र संजय चौहान निवासी बरौला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।