
शहर के बीचों-बीच कई एकड़ में फैले कूड़े को हटाकर इसे पिकनिक स्पॉट बना दिया गया है। यहां एलिवेटेड वॉकवे, सिट-आउट, एलिवेटेड व्यूपॉइंट और तालाब विकसित किए गए हैं। करीब 11 एकड़ में फैले पार्क के विकास पर लगभग 4.86 करोड़ खर्च का हुए हैं। दरअसल, 2019 में सेक्टर-54 के ग्रीन बेल्ट में कचरा फेंकने से रोकने का निर्देश प्राधिकरण को मिला था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम के साथ मिलकर प्राधिकरण ने दो-तीन साल में इसका कायाकल्प किया। यहां की बंजर भूमि को आर्द्रभूमि में बदला गया। आर्द्रभूमि के आसपास पार्क विकसित किया गया। यहां बनाए गए तालाब को एसटीपी के पानी से रिचार्ज किया जाता है।