
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दादरी क्षेत्र के एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाला एक 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया पीडि़त परिजनों ने थाना दादरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
एस्कॉर्ट कॉलोनी पिंक सिटी दादरी निवासी अमन शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताएं कि उनका (17 वर्षीय) बेटा पीयूष शर्मा 12 जुलाई की शाम को अग्रसेन इंटर कॉलेज में खेलने के लिए गया था इसके पश्चात वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके रूपकिशोर की तलाश शुरू कर दी है।
थाना नॉलेज पार्क में एक व्यक्ति ने अपने गांव के ही 2 लोगों के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम याकूबपुर निवासी जय सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने मौसेरे भाई तुर मल के साथ घर में बैठे हुए थे इस दौरान गांव का ही सतवीर, धर्मेंद्र उर्फ भूरा उनके घर पर आए और गाली गलौज शुरू कर दी।
इस बात का विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।