
Noida News : पिछले 24 घंटों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती बड़ी ही अजीबो गरीब डिमांड कर रही है। यह वीडियो लाखों यूजर्स द्वारा देखा व शेयर किया जा चुका है। यूजर्स वीडियो पर सवाल भी उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना हे कि कोई भारतीय युवती ऐसा कैसे कर सकती है।
आपको बता दें कि अभिषेक आनंद नाम के एक पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला के साथ बैठी हुई एक युवती बोल रही है। बोलते हुए यह युवती किसी मां बनाने वाले युवक की ''डिमांड'' कर रही है। इस वीडियो ने सनी देओल की नई फिल्म गदर-2 से भी बड़ा गदर मचा दिया है। अकेले अभिषेक के ट्विट पर ही इस वीडियो को 516K व्यूज मिले हैं। इसी प्रकार अलग अलग प्लेटफार्म पर यह वीडियो लाखों की संख्या में देखा जा रहा है।
इस वीडियो में एक लड़की बोल रही है कि उसे मां बनने की खुशी देने वाले युवक की तलाश है। जो युवक उसे मां बनने की खुशी दे सकता है उसे वह एक लग्जरी कार, 2BHK का मकान और 25 से 30 लाख रुपये नकद देने को तैयार हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान व परेशान हैं। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि कोई भारतीय लड़की अथवा महिला ऐसी बात बोल भी कैसे सकती है ? बहुत सारे लोग इस वीडियो को लेकर लिख रहे हैं कि यह तो बेशर्मी की हद ही हो गई है। अपने पाठकों के लिए हम नीचे दिए गए लिंक में पूरा वायरल वीडियो सुनवा रहे हैं। यह वीडियो कहां शूट हुआ है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वायरल वीडियो नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में गदर मचा रहा है।
देखें अजीब वायरल वीडियो ...
https://twitter.com/TweetAbhishekA/status/1690289889059950592?t=7-TRktIjHwIL80581S7m6Q&s=08