
Noida News : आपने ऐसा नजारा शायद न देखा हो जब तस्वीर भी बोलने लगती हैं। यह नजारा शनिवार, 19 अगस्त को नोएडा में देखने को मिला। ऐसा लगा कि एक दो नहीं बल्कि दर्जनों तस्वीर (फोटो) एक साथ बोल रही है।
किसी कवि ने लिखा है कि ''उन पलों का जिसे संजोया है, हमने अपने भतीर अपने साथ, अपनों के लिए, बोलती हैं वे तस्वीरें'' उक्त पंक्तियां शनिवार को नोएडा शहर में हकीकत बन गई। मौका था नोएडा और दिल्ली में सक्रिय फोटो जर्नलिस्ट द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का। यह जीवंत प्रदर्शनी नोएडा के सेक्टर 44 में लगाई गई है। आभी यदि बोलती हुई तस्वीर देखना चाहते हैं तो 21 तक चलने वाली इस प्रदर्शनी को जरुर देखने जाएं।
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 44 स्थित आर्ट लाइफ गैलरी में प्रदर्शनी की शुरुआत शनिवार को हुई। प्रख्यात फोटो जर्नलिस्ट प्रमोद शर्मा ने चेतना मंच को बताया कि फोटो प्रदर्शनी देखने आने वाले दर्शकों की टिप्पणी थी कि यहां तो फोटो बोल रही हैं।
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नोएडा मीडिया क्लब के तत्वामवधान में नोएडा और दिल्ली के फोटो जर्नलिस्टों द्वारा आर्ट लाइफ गैलरी सेक्टर 44 में भव्य फोटो प्रदर्शनी का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ACP 1 रजनीश वर्मा नोएडा मीडिया क्लब के अध्याय पंकज पाराशर, महासचिव विनोद राजपूत, आर्ट लाइफ गैलरी संचालक प्रीति बजाज व प्रतिभा अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 21 अगस्त तक चलेगी।
फ़ोटो प्रदर्शनी के अवसर पर ACP 1 रजनीश वर्मा ने सभी पत्रकारों और छायाकारों को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की बधाई दी। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे सभी फ़ोटो बेहद उत्साहित हो देखे और प्रत्येक फ़ोटो के विषय मे सम्बंधित फोटोजर्नलिस्ट से पूरी जानकारी भी ली। ACP 1 रजनीश वर्मा ने नोएडा मीडिया क्लब के इस प्रयास की खूब सराहना की और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम किए जाएं, जिनसे समाज को रचनात्मक कार्यों के प्रति रूचि पैदा हो। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी को फोटो प्रेमी सुबह 11:00 से 5:00 तक देख सकते हैं।
[caption id="attachment_108937" align="alignnone" width="965"]
Noida News[/caption]
पहले दिन भी कई गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का लुफ्त उठाया जिनमें हिंदुस्तान टाइम्स के फोटो एडिटर अजय अग्रवाल, वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रकाश सिंह, रायटर्स के वरिष्ठ फोटोग्राफर अदनान अबिदी व हिंदुस्तान टाइम्स के वरिष्ठ फोटोग्राफर राज के. राज, सुरेंद्र प्रधान, सुधीर तोमर, अशोक चौहान आदि शामिल रहे और लोगों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित फोटो की सराहना की। प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पराशर, विनोद राजपूत, रिंकू यादव, दिनेश शर्मा इकबाल चौधरी, हरवीर चौहान, अश्वनी श्रीवास्तव, एके लाल सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहें।
अमर उजाला के अभिषेक कुमार, फ्रीलांस अंकित यादव, फ्रीलांस के आसिफ, इंडियन एक्सप्रेस के गजेंद्र यादव, फ्रीलांस हिमांशु सिंह, हिंदुस्तान हिंदी के ईश्वर चंद, अमर उजाला के लाल सिंह, राष्ट्रीय सहारा के मनोहर त्यागी, राष्ट्रीय सहारा के एन के दास, नवोदय टाइम्स के नीरज कुमार, नवोदय टाइम्स के प्रमोद शर्मा, फ्रीलांस प्रेम बिष्ट, नवभारत टाइम्स के रमेश शर्मा, नवभारत टाइम्स के रवि यादव, अमर उजाला के राजन राय, राष्टीय सहारा के सुशील अग्रवाल, हिंदुस्तान टाइम्स के सुनील घोष, हिंदुस्तान हिंदी के सलमान अली, दैनिक जागरण के सौरभ राय, फ्रीलांस वीरेंद्र सिंह व टाइम्स ऑफ इंडिया के योगेश कुमार की फोटो प्रदर्शित की गई।
यदि आप फोटोग्राफर हैं अथवा तस्वीरों से प्रेम करते हैं तो आपको नोएडा के सेक्टर 44 में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी को जरुर देखना चाहिए। यह प्रदर्शनी रविवार व सोमवार (20 व 21 अगस्त) को हर किसी के लिए खुली रहेगी। यह प्रदर्शनी नोएडा के सेक्टर 44 में आर्ट लाइफ गैलरी में लगी है। आप गुगल मैप पर लोकेशन सर्च करके इस प्रदर्शनी तक पहुंच सकते हैं। किसी प्रकार की असुविधा होने पर आप चेतना मंच के मोबाइल नंबर 9811735566 अथवा 8595259178 पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते है। Noida News