Noida News : खेल-खेल में नन्हें बच्चे ने खाई गोली, मौत
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:53 PM
Noida : नोएडा । एक वर्षीय बच्चे ने खेल खेल में दवाई की गोली खा ली। गंभीर स्थिति में उसे चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य बच्चे की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के रहने वाले एक वर्षीय बच्चे को गंभीर स्थिति में सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने चिकित्सकों को बताया था कि उसने खेल-खेल में दवाई की टेबलेट खाली है। टेबलेट खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगडऩे लगी जिसे पहले बुलंदशहर के अस्पताल में दिखाया गया। इसके बाद उसे नोएडा के चाइल्ड पीजीआई अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। चाइल्ड पीजीआई में भर्ती सेक्टर-10 निवासी अनिल के पुत्र मयंक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मयंक के पैर में चोट लगी थी जिस के उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।