
Noida News : उत्तर प्रदेश में हो रही बिजली कटौती से त्रस्त आमजन के समर्थन में अब आम आदमी पार्टी उतर आई है। पार्टी ने हर जनपद में "बाबा की बिजली गुल" नाम से जागरूकता अभियान आज से शुरू किया है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि आज से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर समेत सभी स्थानों पर सप्ताहव्यापी अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत विद्युत कटौती से पीड़ित लोगों को विद्युत कटौती तथा अंधकार की फोटो भेजने का आह्वान किया गया है।
इसके लिए पार्टी ने बाकायदा एक मोबाइल व व्हाटसऐप नंबर 8382928009 जारी किया है जिसमें सभी कार्यकर्ता तथा आम नागरिक अपने गांव, सेक्टर व मोहल्ले में बिजली कटौती तथा अन्य संबंधित समस्याएं शेयर कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह अभियान पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है। यह अभियान आज से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगा। Noida News