
Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 को मजबूती के साथ लडऩे के लिए आम आदमी पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए गौतमबुद्धनगर की जिला कार्यकारिणी समेत तीनों विधानसभा की कमेटियों को भंग कर दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देशों पर पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका के दिशा-निर्देषों पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने यह कमेटियां भंग की हैं।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आम आदमी पार्टी पिछले काफी समय से काम कर रही है। चुनाव जीतने के उददेश्य से जिले में नए तरीके से संगठन को तैयार किया जाएगा।
[caption id="attachment_99536" align="alignnone" width="513"]
Noida News[/caption]
इसके लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी सहित नोएडा, दादरी व जेवर विधानसभा की इकाईयों को भंग कर दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी तथा जनपद में पार्टी के ढांचे को मजबूती व ऊर्जा प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।