विज्ञापन

Noida News : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सडक़ पर उतर आए तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-27 स्थित अट्टापीर चौराहे पर जाम लगा दिया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि एक साजिश के तहत केंद्र सरकार के इशारे पर मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है।
[caption id="attachment_70696" align="alignnone" width="750"]
Noida News[/caption]
आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार तथा दिल्ली में लगातार सरकार बनाने से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बौखलाया हुआ है। इसीलिए सीबीआई, ईडी तथा आयकर विभाग जैसी एजेंसियों के जरिए आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ साजिश कर उन पर हमले करवा रही है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी भी इसी साजिश की एक कड़ी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की इस साजिश के खिलाफ कार्यकर्ता संसद से लेकर सडक़ तक प्रदर्शन करेंगे तथा भाजपा के चेहरे को बेनकाब करेंगे।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन के अलावा महासचिव राकेश अवाना, उपाध्यक्ष राहुल सेठ, राहुल राणा, उदय मलिक, कैलाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चेची, कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष (पंचायत प्रकोष्ठ) सोमेश तोमर, प.उत्तर प्रदेश के प्रभारी उमेश गौतम समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन