नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दो और मॉल में हुआ हादसा, एक महिला का पैर टूटा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:00 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:00 AM
Noida News : दिल्ली के पास स्थित नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित मॉल में लगातार हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। ग्रेटर नोएडा में मॉल हादसे के बाद अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर के दो मॉल में भी हादसों की खबर सामने आई है। एक हादसे में एक महिला का पैर टूट गया, जबकि एक मॉल में रात में हादसा हुआ, जिससे कोई हताहत नहीं होने खबर सामने आई है।
Noida News
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में मॉल हादसे का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है। अब नोएडा शहर के सेक्टर-137 साइबर थम मॉल बिल्डिंग में एंट्री करते वक्त लगा स्लाइडर गेट एक महिला और उसके बच्चे पर गिर गया, जिसके चलते महिला को चोट लगी। हालांकि बच्चा बाल-बाल बच गया। इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत देते हुए मॉल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। यह घटना शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं दूसरे हादसे में कोई हताहत नहीं हुई है।
हादसे में महिला का पैर टूटा
नोएडा शहर के सेक्टर-142 के गुलशन एकबाना में रहने वाले मनीष वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 2 मार्च को नोएडा के सेक्टर-137 में साइबर थम मॉल गए थे। वहां से बाहर निकलते वक्त बिल्डिंग की एंट्री का स्लाइडिंग मेन गेट उनकी साली के पैर पर गिर गया, जिसमें उनकी साली का पैर टूट गया है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि इस घटना में उनका बच्चा बाल-बाल बच गया।
एंबियंस मॉल की छत का हिस्सा नीचे गिरा
वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित मॉल के बाद वसंत कुंज स्थित एंबियंस मॉल की छत का एक हिस्सा रविवार देर रात टूटकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना देर रात मॉल बंद होने के बाद हुई। अगर दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में लाखों के सामान के नुकसान होने का अनुमान है। सुरक्षा के चलते हादसे के बाद लोगों के लिए मॉल बंद कर दिया गया है। सुबह के समय लोग मॉल आए, लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया।
पुलिस ने कही कार्रवाई की बात
घटना को लेकर सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार को हादसे की जानकारी देने के लिए बुलाया गया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इस मामले को लेकर प्रबंधन से पूछताछ होगी।