Noida News: Accountant accused of embezzlement arrested
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:13 AM
Noida News : थाना सेक्टर-63 पुलिस ने कंपनी से गबन करने के आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गलत प्रविष्टि कर कंपनी के लाखों रुपए का गबन कर लिया था। सेक्टर-63 स्थित वैल्यू प्लस रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर शिवेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया कि कंपनी के अकाउंटेंट सुजीत भारद्वाज ने खाते की प्रविष्टियों में हेरफेर कर 1325776 रुपए का गबन कर लिया है। अकाउंटेंट की यह कारस्तानी ऑडिट के दौरान पता चली।
Noida News :
थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छीजारसी टेंपो स्टैंड के पास से आरोपी सुजीत कुमार भारद्वाज पुत्र रामनगीना भारद्वाज मूलनिवासी गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कंपनी की रकम को गबन करना स्वीकार किया है।