Noida News : नोएडा स्टेडियम में कियोस्क का संचालन करेंगी एसिड अटैक पीडि़त
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:09 PM
Noida : नोएडा । आज नोएडा स्टेडियम खेल परिसर कार्यालय के बाहर एसिड अटैक (तेजाब हमले) से पीडि़त महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने उन्हें कियोस्क चलाने की जिम्मेदारी सौंपी। गौतमबुद्धनगर के संसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने विधिवत इस कैफे शिरोज हैंगआउट का उद्घाटन किया। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपलालक अधिकारी रितु माहेश्वरी भी मौजूद रहीं।
इस कियोस्क का संचालन तेजाब हमले से प्रभावित लोगों के लिए कम करने वाली एनजीओ छांव फाउंडेशन करेगी। फिलहाल एक कियोस्क का उद्घाटन किया गया है। दूसरा भी बनकर तैयार हो गया है। कियोस्क का संचालन छांव फाउंडेशन की तेजाब पीडि़त सीमा राजपूत, अंशु, डॉली, रितु सैनी, नगमा, विमला तथा खुशबू संभालेंगी
इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी, महाप्रबंधक पी.के. कौशिक, ओएसडी इंदु प्रकाश, उप महाप्रबंधक एस.सी. मिश्रा, एनईए के अध्यक्ष चौधरी कुशल पाल, पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजकुमार, प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल शर्मा समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस मौके पर सीईओ ने कहा की छांव फाउंडेशन को धीरे-धीरे और भी कियोस्क की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ताकि तेजाब हमले से प्रभावित महिलाएं स्वावलंबी हो सके तथा रोजगार की दिशा में लोगों के लिए प्रेरणा बन सकें।
इस मौके पर छांव फाउंडेशन के संस्थापक व निदेशक आलोक कुमार दीक्षित, कार्यकारी निदेशक आशीष कुमार व अन्य मौजूद रहे।