
Noida News : यदि आप नोएडा अथवा ग्रेटर नोएडा शहर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं जो जरा सावधानी से, क्योंकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़ी बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने वाले ठगों का एक बड़ा गिरोह यहां पर सक्रिय है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़ी बड़ी कंपनियों में बड़ी पोस्ट पर नौकरी दिलाने वाले ठग मौका लगते ही बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर चपत लगा देते हैं।
दरअसल, नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने नोएडा व दिल्ली NCR में अलग-अलग कम्पनियों में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वाले 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 3 स्मार्ट फोन, 10 की-पैड फोन, 16 वर्क कालिंग डाटा, 4 वर्क पिच, एक लेपटोप व एक प्रिंटर बरामद किया है।
नोएडा के थाना फेस 1 पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा अलग-अलग कम्पनियों में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वाले सतीश राज पुत्र बलेन्द्र कुमार तथा अमित कुमार पुत्र सिकेन्द्र कुमार को ए- 44, सेक्टर-16, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आम नागरिकों को विभिन्न कम्पनियों जैसे अमेजोन, ल्यूपिन, टाटा मोटर्स, मारुति एवं बैंकों में नौकरी दिलाने के नाम पर नौकरी के इच्छुक व्यक्तियों को कॉल करते थे। आरोपी कालिंग डाटा ये इंटरनेट से प्राप्त कर लेते थे और उसके बाद व्यक्ति की योग्यता के अनुसार उसे कम्पनी बताकर नौकरी लगवाने के लिए उन्हें काल करते थे तथा जब व्यक्ति पूरी तरह से तैयार हो जाता था तो उससे शुरुआती प्रोसेस शुल्क के नाम पर उससे 1800 रुपये से लेकर 2100 रुपये तक अपनी फर्जी यूपीआई/बैंक खाता पर ट्रासन्फर करा लेते थे। आरोपी रोजाना कालिंग डाटा से सैकडों लोगों को काल करते हैं, जो व्यक्ति इनके झांसे में फंस जाता था उससे ये लोग ऑनलाइन धोखाधडी करके अपने खाते में पैसें डलवा लेते हैं।
1.वरिष्ठ उप निरीक्षक नीरज कुमार 2.उप निरीक्षक सुनील कुमार 3.उप निरीक्षक पंकज कुमार 4.उप निरीक्षक राजकिशोर शर्मा 5.हैड कांस्टेबल 483 दीपक पंवार 6.कांस्टेबल शनि बैंसला (Noida News)