Noida News : ADCP ने फेस-1 थाने का निरीक्षण कर दिये निर्देश
Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Mar 2023 06:09 PM
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने थाना फेस-1 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
Noida News
एडीसीपी ने थाना कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के ठीक से रख-रखाव, मैस, मालखाना, साइबर हेल्प डेस्क व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने थाना प्रभारी फेस-1 को थाने पर अपनी शिकायत लेकर आने वाले सभी लोगों से मृद व्यवहार करने, लंबित पड़ी सभी विवेचनाओं व माल का समय से निस्तारण करने व शस्त्रों का ठीक से रखरखाव रखने के लिए भी निर्देशित किया।
इस दौरान एडीसीपी ने थाने पर आए लोगों से पुलिस कार्यशैली का फीड बैक लिया और उनसे बेहतर पुलिसिंग के बारे में सुझाव भी मांगे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।