नोएडा (चेतना मंच)। जनपद की जिला जज तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋचा उपाध्याय ने अनाथालयों का निरीक्षण किया तथा वहां जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इन अनाथालयों के बच्चों को नियमानुसार शिक्षा भी प्रदान की जाती है। उनके खेलकूद आदि की भी व्यवस्था की गई है।
जागरूकता शिविर का आयोजन
जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना के दिशा निर्देशन में ऋचा उपाध्याय अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में नोएडा स्थित बाल गृह सांई कृपा बालक, उद्यान ग्रह बालक तथा सांई कृपा बालिका गृह का निरीक्षण किया गया तथा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सभी बच्चों को दी जाती है स्कूली शिक्षा
निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि साई कृपा बालक गृह में 14 बालक रह रहे हैं। उद्यान गृह में 9 बालक रह रहे हैं एवं साईं कृपा बालिका गृह में 10 वर्ष तक के 29 बच्चे तथा 11 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के 21 बच्चे निवास कर रहे हैं। सभी बच्चों को नियमानुसार शिक्षा प्राप्त कराई जाती है तथा आर्ट ब क्राफ्ट सीखने के साथ-साथ योग एवं खेल कूद भी कराया जाता है। अनाथालयों के निरीक्षण जनपद न्यायाधीश अवनीश स्कसेना के दिशा निर्देश में अपर जिला जज ऋचा उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया। नोएडा में स्थित कई अनाथालयों का विधिवत निरीक्षण किया गया।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।