अवैध स्टैंड और पार्किंग के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाएगा प्रशासन, ADM ने दी चेतावनी
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:50 AM
Noida News: नोएडा (चेतना मंच)। गौतमबुध नगर जनपद में सडक़ दुर्घटनाओं पर शत् प्रतिशत अंकुश लगाने एवं सडक़ दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से अपर जिला अधिकारी प्रशासन डॉ0 नितिन मदान की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट के सभागार में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उनके द्वारा जनपद में बस, टेंपो एवं टैक्सी स्टैंड के निर्माण के लिए गंभीरता के साथ कार्रवाई करते हुए स्थलों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध स्टैंड, अतिक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों का यह भी आह्वान किया कि उनके द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाकर अवैध स्टैंड, अवैध पार्किंग, ओवरस्पीड एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टिंग बोर्ड जल्द लगाने के निर्देश
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद की ऐसी सडक़ों को चिन्हित कर लिया जाए, जहां पर अभी साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टिंग बोर्ड लगाए जाने का कार्य शेष है, वहां पर अपनी प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइन बोर्ड एवं रिफ्लेक्टिंग बोर्ड आदि लगाए जाने का कार्य सुनिश्चित कर लिया जाए। बैठक का सफल संचालन दीपक कुमार शाह के द्वारा किया गया। बैठक में एसीपी ट्रेफिक पवन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, अभियंता लोक निर्माण विभाग कंचन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, प्राधिकरणों तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।