
Noida News : नोएडा शहर में सड़कों की स्थिति को सुधारने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी चुस्ती दिखाने में लगे हैं। नोएडा प्राधिकरण ने दावा किया है कि शहर की 1251.39 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली सड़कें अगले एक सप्ताह में पूरी तरह से गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। इसके पीछे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश भी एक बड़ा कारण है।
Noida News : बता दें कि CM योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कड़ा निर्देश जारी किया था। मुख्यमंत्री के अनुसार अच्छी सड़कें विकास को तेजी से आकर्षित करती हैं। CM योगी के निर्देश के बाद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों में चुस्ती-फुर्ती दिखाने की होड़ सी मच गई है।
नोएडा प्राधिकरण के DGM श्रीपाल भाटी के अनुसार नोएडा की सड़कों को एक सप्ताह के अंदर गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए नोएडा शहर का अंतरिक सर्वेक्षण करवाया जा चुका है और कई स्थानों पर काम भी पूरा हो चुका है।
Noida News : उनके अनुसार नोएडा में कुल 671 सड़कें हैं और इनकी कुल लंबाई 1251.39 किलोमीटर है। उन्होंने दावा किया कि नोएडा की सड़कें पहले से ही विश्व स्तरीय हैं, इसलिए इस कुल लंबाई के मात्र तीन प्रतिशत हिस्से में ही गड्ढे मिले हैं। लेकिन उन्हें भी एक सप्ताह के अंदर समतल कर दिया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि इस तीन प्रतिशत हिस्से में से भी ढाई प्रतिशत हिस्से पर गड्ढे भरे जा चुके हैं और अब केवल आधा प्रतिशत हिस्से पर ही काम बाकी है। इसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एक सप्ताह के अंदर नोएडा की सड़कें शत-प्रतिशत गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।
Noida News : इधर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने भी अधिकारियों को नोएडा शहर की सड़कों पर खास ध्यान देने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
CEO डॉ. लोकेश एम के अनुसार नोएडा शहर की सड़कें पहले से ही काफी बेहतरीन हैं। जहां भी गड्ढों की जानकारी मिली है, वहां काम शुरू हो चुका है। आने वाले एक सप्ताह के अंदर नोएडा की सड़कें पूरी तरह से गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से सड़कों क समतल करने की दिशा में दिखाई जा रही तेजी को लेकर शहरवासियों में भी चर्चा का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भले ही सड़कों के विश्व स्तरीय होने का दावा करें, लेकिन शहर में कई सड़कें ऐसी हैं, जिनपर चलना भी मुश्किल हो जाता है।
लोगों के अनुसार भंगेल से होकर गुजरने वाली एलीवेटेड सड़क के आसपास नजर दौड़ा लें या विभिन्न सेक्टरों की आंतरिक सड़कों को देख लें, हर जगह नोएडा प्राधिकरण की पोल खुलती नजर आ जाती है। प्राधिकरण के अधिकारियों की यह सारी कवायद केवल CM योगी आदित्यनाथ को खुश करने के लिए है, नहीं तो प्राधिकरण के अधिकारी इन सड़कों पर ध्यान देने वाले ही नहीं थे।
नोएडा पुलिस का सराहनीय काम, ऑटो में छूटे बैग को बरामद कर किया ITBP जवान के सुपुर्द
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।