Noida News : महिला को सम्मोहित कर उतरवा लिए सोने के कड़े, जानिए और क्या किया
Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 08:43 AM
Noida News : नोएडा में एक महिला को सम्मोहित कर लूटने का मामला सामने आया है। एक युवक ने मार्केट में खरीदारी करने आई महिला को सम्मोहित कर सोने के कड़े व 40 हजार रुपए ले लिए। जेवर व पैसे लेने के बाद युवक ने उक्त महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़ित महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-12 निवासी पूनम घई ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह गत दिनों खरीदारी करने के लिए सेक्टर-34 की मार्केट में आई थी। मार्केट के बाहर एक युवक उसके पास आया। उसने रोते हुए बताया कि उसकी मां की मौत हो गई है और उसे पैसों की जरूरत है।
Noida News In Hindi
लूटने के बाद कुछ सूंघाकर किया बेहोश
Noida News : महिला ने बताया कि बात करने के दौरान युवक ने उसे सम्मोहित कर अपने वश में कर लिया। युवक ने उससे सोने के दो कड़े व बैग में रखें 40 हजार रुपए निकलवा लिए। सोने के कड़े व पैसे लेने के बाद युवक ने उसे कुछ सूंघा दिया, जिसके बाद वह सुध-बुध खो बैठी।
अपनी शिकायत में पूनम घई ने बताया कि कुछ देर बाद जब उसे होश आया, तो युवक वहां से नदारद हो चुका था। उसने बताया कि उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसके द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर उक्त युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मार्केट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
गाजियाबाद में खूनी खेल खेलने वाला जीजा व उसका भाई गिरफ्तारदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।