Noida News : अखिलेश यादव ने विकास यादव को सौंपा प्रशस्ति पत्र
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:07 PM
नोएडा । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा निवासी सपा के वरिष्ठ नेता विकास यादव को रामपुर से लखनऊ तक साईकिल रैली में भाग लेने पर उन्हें लखनऊ बुलाकर सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र सौंपा।
गौरतलब है कि वर्ष-2014 में दिल्ली से लखनऊ तक अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा निकाली थी और इसके बाद प्रदेश में सरकार बनी और उसमें भाग लेने वाले सपा कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया।
इस कड़ी में 2018 में गाजीपुर से लेकर दिल्ली तक एक माह साइकिल रैली की यात्रा कर चुके हैं। इस कड़ी में नोएडा से सर्फाबाद निवासी एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास यादव को लखनऊ बुलाकर उन्हें प्रसस्ति पत्र सौंपा गया।