
Noida News : नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) क्षेत्र में सक्रिय समाजवादी पार्टी के दो युवा नेताओं को सपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों ही युवा सपा नेताओं को राजस्थान के अलवर जिले की राजगढ़ विधानसभा सीट का प्रभारी बनाकर राजस्थान भेजा गया है।
समाजवादी पार्टी के सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दो युवा नेताओं को राजस्थान में पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर विधायक बनाने का काम सौंपा है। श्री चौधरी ने इस आशय का एक पत्र जारी किया हे। पत्र में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा के युवा नेता अक्षय भाटी तथा कृशांत भाटी को राजस्थान के अलवर जिले में आने वाली राजगढ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। विधानसभा की इस सीट पर सूरजभान धानकर सपा के प्रत्याशी हैं।
यहां यह तथ्य विशेष रुप से उल्लेखनीय है कि सूरजभान धानकर पहले भी विधायक रह चुके हैं। उन्हें राजगढ़ सुरक्षित सीट से सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। राजगढ़ सीट अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित सीट है। युवा सपा नेता अक्षय भाटी व कृशांत भाटी को तुरंत अपनी निर्धारित विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का प्रयास करने को निर्देश दिए गए हैं। दोनों नेताओं को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वें चुनाव संपन्न होने तक राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ही रहें। चुनाव पूरा होने के बाद ही अपनी नियत विधानसभा सीट से कहीं जाए।
आपको बता दें कि अक्षय भाटी प्रसिद्ध किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह भाटी के भाई स्व. राजवीर सिंह भाटी के पौत्र हैं। उनके पिता संजय भाटी भी समाजवादी पार्टी के नेता हैंं। कृशांत भाटी लंबे अर्सें से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।