जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा : सभी RWA व AOA, एनिमल वेलफेयर बोर्ड के दिशा-निर्देशों का करें पालन
Noida News
भारत
चेतना मंच
06 Feb 2024 10:22 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के आरडब्ल्यूए तथा एओए के अध्यक्षों को जानवरों के खिलाफ क्रूरता को रोकने के सम्बन्ध में एडवाइजरी जारी की गयी। जिसमें मुख्यत: उल्लेख किया गया कि एबीसी नियम 2023 और विभिन्न न्यायालयों के आदेश के अनुसार, यह निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक सोसाइटी के कुत्तो के क्षेत्र के अनुसार परिसर के भीतर कुत्ते को खिलाने का बिन्दु होने चाहिए।
सोसाइटी के भीतर कुत्ते को खिलाने का पॉइंट निर्धारित हो
इन साइटों का चयन एओए द्वारा सोसाइटी के अन्दर कम आबादी वाले क्षेत्रों में स्थानीय फीडरों के परामर्श से किया जाना है। इसलिए यह निर्देशित किया जाता है कि सभी एओए यह सुनिश्चित करें कि एबीसी नियमों और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाए और अधिकारियों और पशुपालन विभाग द्वारा संचालित सहयोग के लिए आवश्यक कार्रवाई /कदम उठाएं। टीकाकरण अभियान और नसबंदी कार्यक्रम चलाएँ।
Noida News :
उन्होंने पंजीकृत समस्त आर0 डब्ल्यू0ए0/ए0ओ0ए0/एन0जी0ओ0 के पदाधिकारियों से कहा कि एनिमल वैलफेयर बोर्ड ऑफ इण्डिया द्वारा जारी गाईडलाईन्स एवं तत्क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।