
Noida News : सोमवार की देर रात नोएडा और ग्रेटर नोएडा के नागरिक अचानक चौंक गए। चौंकने का कारण था बड़ी संख्या में पुलिस अफसरों व सुरक्षा बलों का सड़कों पर पैदल मार्च। अचानक ऐसा लगा कि कोई बड़ी वारदात हो गई है। पुलिस कमिश्नरी में तैनात अधिकतर अफसर सड़क पर गश्त कर रहे थे। देर रात पूरा माजरा पता चला तो सभी नागरिक बहुत खुश हुए।
दरअसल, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अपने अधीनस्थ पुलिस अफसरों को अपने अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए थे। इस संबंंध में नोएडा कमिश्नरी पुलिस के प्रवक्ता ने चेतना मंच को बताया कि पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग करने, पार्किंग संबंधित समस्याओं के समाधान सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा जोन में मेट्रो स्टेशन, मॉल, मार्केट व भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डीसीपी हरीश चंद्र को निर्देश दे कि पार्किंग संबंधित समस्याओं का निदान किया जाए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और पुख्ता किया जाए। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को राहत दिलाई जाए। इस दौरान उनके साथ नोएडा जोन के डीसीपी हरिश्चंद्र, एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी, एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एसीपी रजनीश वर्मा सहित अन्य अधिकारी थे।
वहीं, ग्रेटर नोएडा जोन में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आनंद कुलकर्णी ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार व पुलिस बल के साथ दादरी थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया।
उधर, सेंट्रल जोन में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार ने डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल कुमार, एडीसीपी डॉ. राजीव दीक्षित व पुलिस बल के साथ थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। Noida News
#breakingnews #up #yogi # modi #bjp #uppolice #metro #dmrc #noidanewstoday #उत्तरप्रदेश #योगी #नोएडा #ग्रेटरनोएडा #greaternoida