Noida News: थाना फेज-1 पुलिस ने सेक्टर-4 के सब्जी मार्केट में सब्जी विक्रेताओं से अवैध वसूली करने के आरोप में एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है।
Noida News
फेज-1 थाना के प्रभारी निरीक्षक विरेशपाल गिरी ने बताया कि सब्जी विक्रेता मोनू ने कथित पत्रकार आशय पोरवाल के खिलाफ लिखित तहरीर देकर शिकायत की है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि आशय पोरवाल कई वर्षों से पत्रकार का रौब गालिब कर के सब्जी विक्रेताओं से अवैध वसूली करता था।
मूल रूप से इटावा जनपद का रहने वाला आशय पोरवाल पुत्र जगदीश पोरवाल फिलहाल खोड़ा कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने उसके पास से एक परिचय पत्र भी बरामद किया है जिसमें आज का सच अखबार का नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 184 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि पहले आशय यहीं पर सब्जी की ठेली लगाता था। लेकिन बाद में वह पत्रकार बन गया तथा पत्रकारिता की आड़ में रेहड़ी-पटरी वालों तथा सब्जी वालों से अवैध उगाही करता था।