Noida News : जरूरतमंदों की मदद को हमेशा तैयार: चौ. हाजी अलीशेर
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:16 AM
समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) चौ0 हाजी अलीशेर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से बड़ी संख्या में जोडऩे की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। 10 मई 1978 को गौतमबुद्धनगर के ग्राम ककराला में जन्मे हाजी अलीशेर पिछले 10 सालों से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं। समाजवादी पार्टी से जुडऩे के बाद उन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
हाजी अलीशेर का मानना है कि राजनीति में आने के बाद से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है और पार्टी के माध्यम से वह अब और अधिक लोगों की मदद कर पा रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव के बारे में पूछने पर हाजी अलीशेर ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने आम जनता की कमर तोडक़र रख दी है। प्रदेश में हर वर्ग भाजपा सरकार से दु:खी हैै। इसलिए वह 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।