
Noida News: यमुना सिटी में जल्द ही ऐसे खिलौनों का निर्माण किया जाएगा, जो न केवल आकर्षक होंगे, बल्कि अदभुत भी होंगे। इन खिलौनों को 50 से अधिक देशों में निर्यात किया जा सकेगा। खिलौनों के निर्माण के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ द्वारा हरी झंडी दे दी गई है।
आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 33 में 100 एकड़ क्षेत्रफल में टॉय पार्क क्लस्टर का निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा पूर्व में इस क्लस्टर के विभिन्न श्रेणी के 155 भूखंडों के लिए योजनाएं निकाली गयी थी जिसमें सफल 134 आवंटियों को पूर्व में आवंटन पत्र जारी कर दिए गए थे। इनमें से 4000 वर्ग मीटर तक के 132 तथा 4000 वर्ग मीटर से अधिक के दो आवंटी हैं। इस क्लस्टर में सॉफ्ट टॉयज, इलेक्ट्रॉनिक टॉयज, लकड़ी के खिलौने, राइड ऑन टॉयज, स्लाइड्स, बोर्ड गेम्स, प्लास्टिक टॉयज, प्लेग्राउंड इक्विपमेंट टॉयज आदि का निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा टॉय पार्क क्लस्टर में पांच एकड़ क्षेत्रफल कॉमन फैसिलिटीज सेंटर के निर्माण हेतु रखा गया है।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरूणवीर सिंह ने बताया कि इस टॉय पार्क क्लस्टर के निर्माण से करीब 1100 करोड़ रुपये का निवेश तथा 6000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगारों का सृजन भी होगा। प्राधिकरण द्वारा इस सेक्टर में विकास कार्य जिनमें मुख्यतः रोड, सिवरेज, इलेक्ट्रिकल लाइंस, पानी की व्यवस्था आदि किए गए हैं।
Noida News[/caption]
हाल ही में सेक्टर 33 में टॉय पार्क क्लस्टर में आवंटियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे लीज डीड करवा चुके 26 आवंटियों को भूखंडों का भौतिक कब्जा प्रदान किया गया। प्राधिकरण द्वारा अगले सप्ताह 28 और आवंटियों को लीज प्लान जारी कर दिये जाएँगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह द्वारा टॉय पार्क के आवंटियों को सरकार व प्राधिकरण की तरफ़ से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने कहा कि यह टॉय पार्क माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया मिशन में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस टॉय पार्क से भारत की खिलौना मार्केट चीन को पछाड़कर विश्वपटल पर अपनी बादशाहत क़ायम करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। भारत सरकार की पीएलआई स्कीम के अन्तर्गत जो भी सुविधाएँ आवश्यक हैं वह भी प्राधिकरण द्वारा दी जायेंगी।
टॉय एसोसिएशन की डिमांड के आधार पर इस टॉय पार्क में नियोजन किया गया, जो की आज मूर्त रूप प्राप्त कर रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि टॉय पार्क एसोसिएशन जैसी कमिटेड एसोसिएशन आज तक नहीं देखी गयी। उद्यमियों को सुरक्षा व ट्रांसपोर्ट की बेहतर सुविधा प्रदान की जायेगी। बिजली, पानी, सड़क कनेक्टिविटी इस क्लस्टर को उपलब्ध रहेगी। टॉय पार्क क्लस्टर मैं भी फ़्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण किया जाएगा, जिससे टॉय उद्योग की सपोर्ट इंडस्ट्री को स्थान उपलब्ध जो सके। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा आवंटियों से शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कर उत्पादन शुरू करने का आवाहन किया गया।
यमुना एक्सप्रेस वे टॉय एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में टॉय पार्क क्लस्टर की परिकल्पना को साकार करने के लिये मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के सभी अधिकारियों व राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अजय अग्रवाल अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया की हिंदुस्तान में बनने वाले खिलौने आज क़रीब 50 देशों में भेजे जाते है। जल्दी ही यमुना सिटी में बने हुए खिलौने दुनियाभर में धूम मचाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी को बेस्ट क्वालिटी के खिलौनों का निर्माण एसंटॉय पार्क में करना चाहिए। आज के समय में देश में खिलौना उद्योग में काफ़ी स्कोप है। हम सभी को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। प्राधिकरण द्वारा आवंटियों की सुनवाई तथा आवंटियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में बड़ी संख्या में टॉय पार्क एसोसिएशन के उद्यमी शामिल हुए। यमुना टॉय पार्क एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, टॉय एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार गौतम, तरुण आदि अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण से मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह सहित अपर मुख्य कार्यपक अधिकारी मोनिका रानी, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया, विशेष कार्याधिकारी मेहराम सिंह, महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, उप महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी, एजीएम इंडस्ट्री स्मिता सिंह, स्टाफ ऑफिसर नंदकिशोर सुंदरियाल, वरिष्ठ प्रबंधक राजबीर सिंह, मनोज धारिवाल आदि उपस्थित रहे। Noida News