
Noida News (चेतना मंच)। थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-64 की कंपनी का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का केबल चोरी कर लिया चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी अपने साथ ले गए।
गाजियाबाद निवासी राजेश मिश्रा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी सेक्टर 64 में रुद्र ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है। उनके कंपनी में पावर केबल और कैट 6 केबल में कनेक्टर लगाने का काम करती है। बीते 20 अक्टूबर की सुबह उन्हें सामने वाली फैक्ट्री से फोन आया कि उनकी कंपनी का गेट खुला हुआ है और तार के बंडल बिखरे हुए पड़े हैं। सूचना पाकर तुरंत अपनी कंपनी पहुंचे तो पता चला कि कंपनी के दरवाजे पर लगे तीनों ताले टूटे हुए थे और समान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था।
कंपनी का स्टॉक चेक करने पर पता चला कि चोर लाखों रुपए की केबल चोरी कर ले गए हैं। चोरी की घटना के बाद चोर कंपनी में लगे सीसीटीवी डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने उनके पास वाली कंपनी के ऑफिस में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे शामिल लुटेरे को गिरफ्तार किया है इसके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ब्रह्म सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद निवासी अंग्रेज को गिरफ्तार किया गया इसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट चोरी के कई मामले पंजीकृत हैं और पुलिस ने पूर्व में इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस मामले में अंग्रेज वांछित चल रहा था पकड़े गए। आरोपों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है
ग्रेटर नोएडा में आती-जाती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे एक मनचले युवक को थाना सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस बल गश्त पर था इस दौरान किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि ठेके वाली गली के सामने खड़ा एक युवक आती-जाती महिलाओं व युवतियों पर अश्लील फक्तियां कस रहा है।
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश पुत्र राजाराम जाटव निवासी जटपुरा जनपद बुलंदशहर बताया। हाल में सूरजपुर के ठेके वाली गली में किराए पर रह रहा है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
नोएडा में यूपी रोडवेज के परिचालक को साइबर ठग ने 68219 रुपए का चूना लगा दिया। साइबर ठग ने खुद को परिचालक का रिश्तेदार बता कर उससे संपर्क किया था। मूल रूप से ग्राम भदेवना कानपुर निवासी दिलीप कुमार यूपी रोडवेज में परिचालक के रूप में कार्यरत हैं। वह हाल में प्रधान मार्केट मोरना में अपने परिवार सहित रह रहे हैं।
दिलीप कुमार के मुताबिक बीते अक्टूबर को वह ड्यूटी पर था इस दौरान एक व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल कर खुद को उसका रिश्तेदार बताए। उक्त व्यक्ति ने खुद को मुसीबत में बताते हुए कुछ पैसे फोनपे के द्वारा ट्रांसफर करने को कहा। दिलीप कुमार के मुताबिक उसने उक्त व्यक्ति द्वारा बताए गए नंबर पर कुछ पैसे फोन पे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसके बैंक ऑफ़ बड़ौदा के खाते से 68219 रुपए निकल गए ठगे जाने का एहसास होने पर जब उसने उक्त नंबर पर बात करने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ मिला।