Noida news : पुन: प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बने अमित त्यागी
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:10 AM
नोएडा )। भंगेल निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अमित त्यागी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने की है
बता दें कि अमित त्यागी इसके पूर्व भी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं उनको द्वारा यह पद दिए जाने पर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं तथा अन्य पदाधिकारियों में काफी हर्ष है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश हाईकमान का आभार जताया है। मालूम हो कि अमित त्यागी पिछले 2 दशक से अधिक समय से भाजपा की निरंतर सेवा कर रहे हैं तथा इस दौरान उन्होंने संगठन को बढ़ाने तथा सरकार के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।