
Noida News[/caption]
Noida News[/caption]
Noida News[/caption]
Noida News
एमिटी विद्यालय समूह और अमिताशा की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा उददेश्य अमिताशा के माध्यम से छात्राओं को शिक्षित कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाना है, यह शिक्षा छात्राओं की समाजिक और व्यक्तिगत विकास की आधारशिला है। अमिताशा के माध्यम से हमने प्रत्येक बालिका को शिक्षा प्रदान करने की परिकल्पना की जिससे परिवार और पूरा देश शिक्षित होगा। डा अमिता चौहान नेे कहा कि वर्तमान समय में हमारी छात्राये हर क्षेत्र में नाम स्थापित कर रही है और अपने कार्यो से नाम रौशन कर रही है।
इस अवसर पर अकादमिक उत्कृष्टता हासिल करने वाली विभिन्न छात्राओं सहित बेहतरीन कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया गया। और अमिताशा की पूर्व छात्राय सुश्री दीक्षा गुप्ता और सुश्री अकांक्षा कुमारी जो वर्तमान में एमिटी विश्वविद्यालय मे शिक्षा ग्रहण कर रही है उन्हे भसीन एंड कंपनी के एमडी डा ललित भसीन, एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान और लेफ्ट जनरल (रिटार्यड) डा पी डी भार्गव द्वारा डा आशा भार्गव मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में अमिताशा की छात्राओं द्वारा देश के विभिन्न महिलाओं जैसे श्रीमती सावित्री बाई फुले, आनंदीबाई जोशी आदि पर नृत्य एंव नाटिका की प्रस्तुती दी गई। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा के चांसलर डा असीम चौहान, रितनंद बलवेद एजुकेशन फाउडेशन के ट्रस्टी श्री आनंद चौहान और श्री अजय चौहान, एमिटी हयूमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन श्रीमती पूजा चौहान, एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आटर्स और एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की चेयरपरसन श्रीमती दिव्या चौहान, एमिऑन की चेयरपरसन सुश्री सपना चौहान, एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के चेयरमैन श्री अजित चौहान, एमिटी ऑनलाइन के उपाध्यक्ष श्री अभय चौहान, एमिटी कैपिटल वेंचर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमोल चौहान, श्रीमती महताब चौहान आदि लोग उपस्थित थे।
Noida News