नोएडा (चेतना मंच)। एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे अंतर संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘‘संगठन 2023’’ के अंर्तगत पुरुषों के कबड्डी का क्वाटर फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम के बीच खेला गया जिसमें एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम ने 31 पाइंट बनाये। जबकी एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम 23 पाइंट बना पाई। इस तरह एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम यह मैच 08 पाइंट से जीत गई।
प्रथम भाग में एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम ने 16 पाइंट हासिल किये
एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम के मुकाबले के प्रथम भाग में एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम ने 16 पाइंट हासिल किये जबकी एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम मात्र 13 पाइंट बना पाई। इसके उपरांत मैच के द्वितीय भाग में एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम ने 15 पाइंट बनाये वहीं इसके मुकाबले में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की टीम 10 पाइंट हासिल कर पाई। इस तरह एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम ने यह क्वाटर फाइनल मुकाबला 08 पाइंट से जीत लिया। इस मैच में रेफरी के रूप में दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के अधिकारी उपस्थित थे।
विजेता टीम को 26 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा
विजयी टीम को 26 अक्टूबर 2023 को संस्थापक दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। क्वाटर फाइनल का मुगाबला एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम के बीच खेला गया जिसमें एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम 31 पाइंट बनाने में सफल रही और विजेता बनी। विजेता टीम को 26 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।