Noida News : एमिटी ने वैज्ञानिक प्रो परमार को किया सम्मानित
Amity honored scientist Prof Parmar
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:48 AM
Noida News : नोएडा । एमिटी विश्वविद्यालय (Amity University ) द्वारा नैनोटेक्नोलॉजी और नैनोसांइस के क्षेत्र में किये जा रहे शोध से प्रभावित होकर यूएसए के द सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क के सीयूएनवाई ग्रैजुएट सेंटर के नैनोसांइस के फैकल्टी डा विरिंदर एस परमार ने इंस्टीटयूट ऑफ क्रेमेस्ट्री फॉर लाइफ एंड हैल्थ साइंसीस, पीएसएल विश्वविद्यालय चिमी पेरिसटेक के डा क्रिस्टोफ लेन के साथ एमिटी विश्वविद्यालय का 07 से 10 अक्टूबर 2022 तक चार दिवसीय दौरा कर रहे है। इस अवसर पर आज एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने अतिथियों का स्वागत किया।
Noida News :
इस कार्यक्रम के अंर्तगत यूएसए के द सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क के सीयूएनवाई ग्रैजुएट सेंटर के नैनोसांइस के फैकल्टी डा विरिंदर एस परमार को एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती द्वारा एमिटी विश्वविद्यालय की मानद प्रोफेसरशिप की उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रो परमार ने एमिटी विश्वविद्यालय और द सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क के मध्य सीडीए की पहल की है जिसके तहत वह सीयूएनवाई में अपने पीएच डी शोध का हिस्सा बनने के लिए एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ क्लिक केमेस्ट्री रिसर्च एंड स्टडीज के दो छात्रों का चयन करेगें। विदित हो कि प्रो परमार को बायोऑर्गेनिक केमेस्ट्री, बायोकैटलिसिस, नैनोटेक्नोलॉजी, एडवांस्ड पॉलमेरिक मैैटरियल आदि अनुसंधान क्षेत्रों में बृहद अनुभव है और 15 देशों के 26 शोध समूहों के सहयोग से उनके लगभग 510 शोध पेपर उच्च प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है।
यूएसए के द सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क के सीयूएनवाई ग्रैजुएट सेंटर के नैनोसांइस के फैकल्टी डा विरिंदर एस परमार ने प्रोफेसरशिप के धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मेरे लिए बड़े सम्मान, गौरव की बात है कि एमिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्था ने मुझे मानद प्रोफेसरशिप प्रदान की है। एमिटी एक अग्रणी अनुसंधान और नवाचार संचालित विश्वविद्यालय है और मुझे विश्वास है कि एमिटी के छात्र अपने असाधरण शोध कार्य, ज्ञान और कौशल के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे। एमिटी के छात्रों के साथ अपने ज्ञान और अनुभवों को साझा करना मेंरे लिए सम्मान की बात होगी।