
Noida News : नोएडा की एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा रोटरी ब्लड बैंक और रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में लगभग 400 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी के पास्ट प्रेसीडेंट और रितनंद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन के ट्रस्टी अजय चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि हम युवाओं को इस प्रकार के रक्तदान शिविरों में सहभागी बनाकर उनके अदंर मानव मूल्यों का पोषण करते है। रक्तदान करने से रक्तदान करने वाले व्यक्ति को कोई भी नुकसान नहीं है। आप रक्तदान करके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में दिल्ली के रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष रोटेरियन रूपक जैन, रोटरी क्लब दिल्ली के अध्यक्ष रोटेरियन सुदेश चोपड़ा, रोटरी क्लब के सचिव रोटेरियन पंकज कपूर, डीजी नॉमिनेट डिस्ट्रिक गर्वनर रोटेरियन अमिता महेन्द्रू, एमिटी विश्वविद्यालय के हैल्थ एंड एलाइड साइंसेस के डिप्टी डीन डा. तनीवर नावेद, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ हैल्थ एंड एलाइड सांइसेस और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी के शिक्षक व अधिकारी उपस्थित थे। Noida News in hindi