विज्ञापन

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा पालतु कुत्तों को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों को कोई भी व्यक्ति पालन नहीं कर रहा है। हाल यह है कि पालतु कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही कुछ नोएडा के सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में हुआ। यहां एक फ्लैट का दरवाजा कुत्ता तुरंत बाहर भाग निकला और एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाते हुए जख्मी कर दिया। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने कुत्ते के मालिक से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में गुरुवार को पालतू कुत्ते ने एक शख्स को काट लिया। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सोसाइटी के एओए पदाधिकारियों से की थी। जिसके बाद एओए पदाधिकारियों ने कुत्ते के मालिक से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। सोसायटी के सी टावर में सातवें फ्लोर पर रहने वाले व्यक्ति का डॉगी गुरुवार को फ्लैट का दरवाजा खुला होने पर बाहर निकल गया। इसके बाद वह नौवें और दसवें फ्लोर पर इधर-उधर भागने लगा।
इसी दौरान 10वें फ्लोर पर रहने वाले एक दंपत्ति अपने घर से बाहर निकलकर लिफ्ट की तरफ जा रहे थे कि अचानक पालतू कुत्ते ने शख्स पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे उनके हाथ में गंभीर निशान आ गए। परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। इसकी सूचना आम्रपाली जोडिएक अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन को होने के बाद जुर्माने की कार्रवाई की।
एओए अध्यक्ष गौरव असाती ने बताया कि सोसायटी के अंदर रहने वाले आधे से अधिक लोगों के पेट डॉग का पंजीकरण नहीं है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण को एक पत्र भी लिखा है, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते अव्यवस्था फैल रही है। पेट्स ओनर ने जुर्माना भरने के साथ ही इलाज में होने वाले खर्च भी उठाएगा।
विज्ञापन