Noida News : शिवराम मॉडर्न कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:20 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:20 PM
Noida : नोएडा। सेक्टर-63 छिजारसी के चोटपुर कालोनी स्थित शिवराम मॉडर्न कान्वेंट पब्लिक स्कूल में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर बच्चों ने रैली निकाली और ध्वजारोहण किया। इसके बाद शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना जागृत की गई। कार्यक्रम में बाल मजदूरी, नारी सशक्तिकरण जैसे दृश्यों पर नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रगतिशील समाजवादी नोएडा महानगर के अध्यक्ष शिवराम यादव उपस्थित रहे। इसमें बडी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भी हिस्सेदारी निभाई।