
Noida News : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर घायल छात्रा स्वीटी के उपचार के लिए परिजनों को 11 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। गौतमबुद्धनगर के पुलिसकर्मियों के एक दिन के वेतन से एकत्र हुए 10 लाख रूपए का डीडी तथा पुलिस कमिश्नर द्वारा व्यक्तिगत तौर पर दिया गया एक लाख रूपए का चेक डीसीपी सेंट्रल नोएडा मुख्यालय राम बदन सिंह ने अस्पताल में छात्रा के पिता को सौंपा। डीसीपी ने घर छात्रा के स्वास्थ्य के बारे में भी इलाज कर रहे चिकित्सकों व परिजनों से जानकारी ली। सहायता राशि मिलने पर परिजनों ने कमिश्नरेट पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को घायल छात्रा स्वीटी के इलाज के लिए 10 लाख रूपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। उनके आह्वान पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन सहायता राशि के लिए दिया। पुलिस कर्मियों के वेतन से एकत्रित हुए 10 लाख रूपए का डीडी व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा व्यक्तिगत तौर पर दिए गए एक लाख रुपए के चेक को छात्रा के पिता को सौंपा गया।
इस दौरान डीसीपी ने छात्रा के परिजनों को बताया कि पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह पूरे प्रकरण को स्वयं मॉनिटर कर रही हैं। स्वीटी को बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए स्वयं पुलिस कमिश्नर ने चिकित्सकों से भी बात की है। 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलने पर स्वीटी के पिता ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह व कमिश्नरेट पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया है।
पुलिस कमिश्नर द्वारा घायल छात्रा के इलाज के लिए की गई इस मदद की सर्वत्र सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस कमिश्नर ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश कर सराहनीय कार्य किया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।