महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने जताया महिंद्रा के दिवालिया होने का खतरा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Dec 2023 11:07 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Dec 2023 11:07 PM
Noida News : महिंद्रा एंड महिंद्रा की दमदार और पॉपुलर ऑफ रोड एसयूवी महिंद्रा थार का हर कोई दीवाना दीवाना है। ये ऐसी कार है कि जब से आई है, तभी से लोग इसकी परफॉर्मेंस को लेकर दीवाने रहते हैं। लेकिन नोएडा के एक छोटा बच्चा भी महिंद्रा थार का दीवाना है, जिसे महिंद्रा थार केवल 700 रुपये में खरीदनी है।
Noida News
दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश के नोएडा का एक बच्चा अपने पापा से महिंद्रा थार खरीदने की बात कर रहा है। लेकिन नोएडा शहर का यह बच्चा अपने पापा को मात्र 700 रुपए में थार खरीदने की बात कर रहा है। इस वायरल वीडियो पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बढ़िया जवाब तो दिया लेकिन साथ में दिवालिया होने का भी खतरा जताया है।
सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मेरी मित्र सोनी तारापोरवाला ने मुझे ये वीडियो भेजी है, और कहा कि मुझे नोएडा के इस चीकू से प्यार है। आनंद महिंद्रा ने आगे कहा कि मुझे भी नोएडा के चीकू से प्यार है। इसलिए मैंने चीकू के इंस्टाग्राम हैंडल को थोड़ा देखा और उसकी वीडियो देखी। आनंद महिंद्रा ने आगे कहा कि मेरी एक मात्र परेशानी ये है कि अगर नोएडा के इस बच्चे का दावा मान लिया जाए और 700 रुपए में महिंद्रा थार बेच दी जाए तो फिर हम बहुत जल्दी दिवालिया हो जाएंगे।
Noida News 700 रुपये में थार लेने की बात बोल रहा बच्चा
आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोएडा का चीकू नाम का एक बच्चा अपने पिता से थार खरीदने की बात कर रहा है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि वो अपने पिताजी से महिंद्रा थार को मात्र 700 रुपए में खरीदने की बात कर रहा है। बच्चा कह रहा है कि थार और XUV700 एक ही कार है और इसे 700 रुपए में खरीदा जा सकता है। बच्चे की इस बात पर उसके पिता उसे समझाते हुए भी सुनाई रहे हैं। वे कह रहे हैं कि ये गाड़ी 700 रुपये में नहीं आ सकती है। लेकिन बच्चा है कि अपनी बात पर अड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। 700 रुपये में थार खरीदने की बात करते इस बच्चे के वीडियो को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। इस वायरल वीडियो क्लिप को आनंद महिंद्रा के एक दोस्त ने उनके साथ शेयर किया। जिसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन ने इसे लेकर एक पोस्ट शेयर कर दिया।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र का यह बच्चा इन दिनों खूब चर्चा में है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तमाम लोग इस बच्चे की मासूमियत पर फिदा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी बच्चे की मासूमियत को लेकर अनेक प्रकार की टिप्पणियां कर रहे है। नोएडा के इस बच्चे की चर्चा नोएडा शहर से लेकर विदेशों तक हो रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।