Noida News : दिल्ली से सटे नोएडा में परिजनों से नाराज एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाश्ते में कम टोस्ट मिलने से नाराज 12वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसके माता पिता नौकरी पर गए हुए थे।
Noida News
छात्रा के आत्महत्या का ये मामला नोएडा के फेज-2 कोतवाली क्षेत्र के भंगेल का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मां की बात से नाराज थी छात्रा
जानकारी के अनुसार मूल रूप से मैनपुरी निवासी रामवीर शर्मा, पत्नी और दो बेटियों के साथ फेज-2 कोतवाली क्षेत्र के भंगेल में रहते हैं। रामवीर होजरी कांप्लेक्स स्थित कंपनी में सुपरवाइजर हैं, जबकि पत्नी सिलाई का काम करती हैं। बड़ी बेटी पूजा शर्मा (18) 12वीं की छात्रा थी। बुधवार सुबह मां ने पूजा को चाय और टोस्ट खाने दिए थे। पूजा ने टोस्ट कम बताते हुए हुए और देने को कहा। मां ने और टोस्ट नहीं होने की बात कहकर पूजा से चाय पीने के लिए कहा। जिस बात से मॉतक छात्रा पूजा नाराज हो गई, और उसने चाय पीने से इंकार कर दिया। पूजा के पिता रामवीर और मां नौकरी पर चले गए। पूजा की बहन नहाने चली गई।
पंखे से लटका मिला शव
इसी दौरान पूजा ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पूजा की बहन जब नहाकर वापस नहाकर कमरे में लौटी तो वह हैरान रह गई। उसने देखा कि उसकी बहन फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। इसकी सूचना परिजनों और पड़ोसियों को दी। फंदे से जब तक छात्रा को उतारा गया, तो उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक पूजा मैनपुरी स्थित एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह परीक्षा देने के लिए ही मैनपुरी जाती थी। बाकी समय पर नोएडा में रहकर ही पढ़ाई करती थी।
पुलिस ने मामले की जानकारी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बुधवार दोपहर सीएचसी भंगेल से सूचना मिली कि गांव में रहने वाली 18 वर्षीय पूजा नामक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव घर के कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।