दादरी व जेवर में BJP के 6 मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:20 AM
Noida News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) हाईकमान ने गौतमबुद्धनगर में 6 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं मंडल प्रतिनिधियों के नामों की भी घोषणा की गई है। घोषित मंडल अध्यक्षों में 3 मंडल अध्यक्ष दादरी विधानसभा तथा 3 मंडल अध्यक्ष जेवर विधानसभा क्षेत्र से घोषित किए गए हैं। अभी शेष 5 नामों की घोषणा होनी बाकी है।
ये प्रतिनिधि चुने गए
दादरी में जारचा मंडल से धीर राणा अध्यक्ष व जयवेंद्र प्रधान मंडल प्रतिनिधि, दादरी नगर से राजीव सिंघल मंडल अध्यक्ष तथा श्रीमती संगीता रावल प्रतिनिधि एवं बादलपुर से महेन्द्र नागर मंडल अध्यक्ष तथा दिनेश बघेल मंडल प्रतिनिधि चुने गए। इसी तरह जेवर विधानसभा क्षेत्र के कासना से दिनेश भाटी मंडल अध्यक्ष व श्याम रावत मंडल प्रतिनिधि, दनकौर से गजेन्द्र बाल्मीकि मंडल अध्यक्ष व हरिदत्त शर्मा मंडल प्रतिनिधि तथा रबूपुरा से सुनील कुमार बोयरा मंडल अध्यक्ष एवं शिवाकांत जाटव मंडल प्रतिनिधि चुने गए हैं।
जल्द ही होगी इन नामों की घोषणा
इन नामों की घोषणा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे द्वारा की गई। जनपद गौतमबुद्धनगर 5 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा रोक दी गई है। शीघ्र ही इन नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी। Noida News