Noida News: तीरंदाज सौरभ प्रसाद को सांसद ने दी 1.30 लाख की राशि
भारत
चेतना मंच
16 Apr 2022 05:08 PM
Noida: नोएडा । गौतमबुद्धनगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपने कैंप कार्यालय में प्रदेश स्तर के तीरंदाज सौरभ प्रसाद निवासी सैक्टर-20 को एक नये धनुष के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर 1.30 लाख रूपये का चेक सौंपा।
इस मौके पर डा. महेश शर्मा ने कहा कि इससे प्रतिभावान खिलाड़ी का खेल जगत में भविष्य उज्जवल होगा तथा सौरभ तीरंदाजी का बेहतर प्रदर्शन करके नोएडा व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
सौरभ के पिता ने सांसद का आभार प्रकट किया और कहा कि उनका योगदान मेरे लिए बहुमूल्य है। डा. शर्मा ने सौरभ प्रसाद को आगे बढ़ाने के लिए भविश्य में अन्य लोगों से भी सहयोग/सहायता करने काआश्वासन दिया। जिससे अपनी प्रतिभा को आगे बढा सकें और अपने प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन करें।