Noida News : गिरफ्तार सचिव व प्रेस मालिक 11 घंटे की रिमांड पर
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 01:17 PM
नोएडा । उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 के पेपर लीक आउट मामले में यूपी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) व प्रश्नपत्र प्रिंट करने वाली प्रेस के मालिक को आज थाना सूरजपुर पुलिस ने 11 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया। इनके खिलाफ थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना सूरजपुर के एसएसआई संतोष कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की टीम ने यूपीटीईटी का पेपर आउट करने के आरोपी सचिव संजय उपाध्याय तथा पेपर प्रिंट करने वाले आरएसएस फिनसर्व लिमिटेड के निदेशक राय अनूप प्रसाद को गिरफ्तार किया था इनके खिलाफ थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना सूरजपुर पुलिस ने आज लुक्सर जेल से दोनों आरोपियों को 11 घंटे की रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों को ओखला (नर्ईदिल्ली) स्थित प्रिंटिंग प्रेस लेकर गई है। पुलिस दोनों से पूछताछ जारी है।